ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / bihar / patna-news / राबड़ी आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, मखदुमपुर विधायक सतीश दास को...

राबड़ी आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, मखदुमपुर विधायक सतीश दास को टिकट नहीं देने की मांग

पटना में राबड़ी आवास के बाहर मखदुमपुर विधानसभा के राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने विधायक सतीश दास को दोबारा टिकट नहीं देने की मांग लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से की। विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आया है।

04-Oct-2025 07:28 PM

By First Bihar

PATNA: राबड़ी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने आज जमकर हंगामा मचाया। मखदुमपुर विधायक सतीश दास को टिकट नहीं देने की मांग राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से की। इस दौरान राबड़ी आवास के बाहर अफरा-तफरी मच गई। मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ता लालू-तेजस्वी से मिलने आए थे और सतीश दास को टिकट नहीं देने की मांग कर रहे थे।


मिली जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर से आए कार्यकर्ता वर्तमान विधायक सतीश दास को दोबारा टिकट नहीं देने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप है कि सतीश दास ने न तो क्षेत्र के विकास के लिए काम किया और ना ही पार्टी कार्यकर्ताओं की सुध ली। गुस्साए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लालू यादव के आवास के अंदर तक पहुंच गए और उनसे सीधे शिकायत की।


सूत्रों के मुताबिक, अंदर का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार्यकर्ता जोरदार विरोध करते दिख रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि “सतीश दास को किसी भी हालत में टिकट नहीं दिया जाए, उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया है।” अपने विधायक के काम-काज से मखदुमपुर की जनता खुश नहीं है। चुनाव में इस बार सतीश दास को वोट नहीं देने का मन बना लिये हैं। अब राजद नेतृत्व इस पूरे प्रकरण पर क्या फैसला लेता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र यह हंगामा पार्टी के अंदर बढ़ते असंतोष और टिकट की खींचतान को साफ तौर पर दर्शाता है।

REPORT-PRINCE-PATNA