PATNA:सीमांचल और उत्तर-पूर्वी बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI)ने पूर्णिया हवाई अड्डे के स्थायी सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए लगभग 294.05 करोड़ रुपये की लागत वाली ईपीसी निविदा जारी कर दी है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में हवाई संपर्क मजबूत होगा और पर्यटन, व्यापार, निवेश तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को आभार व्यक्त किया।


सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि पिछले साल 15 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे के अंतरिम सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन कर सीमांचल समेत उत्तर-पूर्वी बिहार के लाखों लोगों को हवाई संपर्क की ऐतिहासिक सौगात दी थी। आज पूर्णिया से प्रतिदिन 10 नियमित उड़ानों का सफल संचालन इस परियोजना की सफलता और क्षेत्र में बढ़ती हवाई यात्रा की मांग का स्पष्ट प्रमाण है।


अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने लगभग ₹294.05 करोड़ की लागत से पूर्णिया हवाई अड्डे के स्थायी सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए ईपीसी (EPC) निविदा जारी कर दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत अत्याधुनिक टर्मिनल भवन, आधुनिक विमानपत्तन अवसंरचना तथा बाह्य विकास कार्यों का निर्माण किया जाएगा।


 स्थायी सिविल एन्क्लेव के निर्माण से सीमांचल क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही क्षेत्रीय हवाई संपर्क और अधिक मजबूत एवं सुविधाजनक बनेगा। बिहार सरकार और भारत सरकार के समन्वित प्रयासों से विकसित बिहार के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा मिल रही है। यह परियोजना सीमांचल के सर्वांगीण विकास और आर्थिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।


सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। पिछले वर्ष 15 सितंबर 2025 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi  जी ने पूर्णिया हवाई अड्डे के अंतरिम सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन कर सीमांचल सहित उत्तर-पूर्वी बिहार के लाखों लोगों को हवाई संपर्क की ऐतिहासिक सौगात दी थी। आज पूर्णिया से प्रतिदिन 10 उड़ानों का सफल संचालन इस परियोजना की सफलता और क्षेत्र में बढ़ती हवाई यात्रा की मांग का प्रमाण है। 


अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने लगभग ₹294.05 करोड़ की लागत से पूर्णिया हवाई अड्डे के स्थायी सिविल एन्क्लेव के निर्माण हेतु EPC निविदा जारी कर दी है। इस परियोजना के अंतर्गत अत्याधुनिक टर्मिनल भवन, विमानपत्तन अवसंरचना एवं बाह्य विकास कार्यों का निर्माण किया जाएगा। स्थायी सिविल एन्क्लेव के निर्माण से सीमांचल में पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्रीय हवाई संपर्क और भी सशक्त होगा। बिहार सरकार एवं भारत सरकार के समन्वित प्रयासों से विकसित बिहार के संकल्प को नई ऊर्जा मिल रही है।