Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
13-May-2025 05:04 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री 'पद्मविभूषित' सुशील मोदी की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर पटना के रविन्द्र भवन में भाजपा ने स्मरणांजलि सभा आयोजित की। इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल मौजूद रहें। उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। बड़े नेता होने के बावजूद पूर्व सांसद सुशील मोदी कार्यकर्ताओं का सम्मान देना नहीं भूलते थे।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री 'पद्मविभूषित' सुशील मोदी की पहली पुण्यतिथि पर भाजपा ने स्मरणांजलि सभा का आयोजन किया। इस सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। पटना के रविंद्र भवन में पद्मविभूषित सुशील मोदी की पहली पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित स्मरणांजलि सभा में पहुंचे लोगों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन गाथा तथा बिहार के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस स्मरणांजलि सभा में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सभा में हमलोग सुशील मोदी के कृतियों को याद कर रहे हैं।उन्होंने उनके साथ काम करने को सौभाग्य बताते हुए कहा कि उनमें सबसे बड़ी विशेषता थी कि वे कार्यकर्ताओं की कार्यशैली और उसकी कार्यक्षमता की जबरदस्त पहचान रखते थे। वे सामाजिक समरसता और सामाजिक वर्गीकरण पर भी गहरी नजर रखते थे।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के दुख की घड़ी में सुशील मोदी जरूर जाते थे। वे इसके लिए लंबी यात्रा करने से भी नहीं चूकते थे। उनकी संगठन के प्रति आदर को इससे से भी समझा जा सकता है कि बड़े नेता होने के बावजूद उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मान देना कभी नहीं भूलते थे।
पूर्व उप मुख्यमंत्री को अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व बताते हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि उनके पास आंकड़ों का भंडार था। वे तुरंत किसी को लेकर विचार नहीं बनाते थे। वे सीधे बात करने वाले थे, जिनमें जो कमियां होती थीं, वे उसे बोल देते थे।
उन्होंने कहा कि उन्हें गांव के कार्यकर्ताओं तक के नाम याद थे और उन्हें वे फोन कर हालचाल लेते थे। यह उनसे सीखने की चीज है। उन्होंने कहा कि उनसे हमलोगों को बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने हालांकि यह भी स्वीकार किया कि कई चीजें जो जानने के बाद भी नहीं सीख पाया, उसे भी सीखने की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता ने किया। इस स्मरणांजलि सभा में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, अवधेश नारायण सिंह, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विवेक ठाकुर, धर्मशीला गुप्ता, संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे, प्रेम कुमार, नितिन नवीन, जीवेश मिश्रा, संजय सरावगी, राजू सिंह, केदार गुप्ता, रितुराज सिन्हा, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय प्रकाश मयूख, जद यू प्रवक्ता नीरज कुमार, भीम सिंह, जे सी सुशील मोदी, हरेंद्र प्रताप, कृष्ण सिंह मंटू, विधायक अरुण सिन्हा, राजेंद्र गुप्ता, संजीव चौरसिया, पटना मेयर सीता शाहू, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता सहित कई नेता, प्रदेश पदाधिकारी एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।