राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
10-Mar-2026 09:01 PM
By First Bihar
SASARAM:जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर (PK)ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता ने इन नेताओं को भरपूर वोट दिया, लेकिन राज्य की समस्याओं को लेकर किसी को चिंता नहीं है।
प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में सिर्फ बच्चे और युवा ही पलायन नहीं कर रहे हैं। बल्कि खुद मुख्यमंत्री भी बिहार से पलायन करते नजर आ रहे हैं। पता नहीं नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे, दिल्ली जाएंगे या फिर इंग्लैंड चले जाएंगे।
दरअसल मंगलवार 10 मार्च को प्रशांत किशोर सासाराम पहुंचे थे। गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में हुए हादसे में जो 4 मजदूरों की मौत हुई थी, वो सासाराम के ही रहने वाले थे। उनके परिजनों से मिलने के लिए प्रशांत किशोर सासाराम पहुंचे थे। इसी दौरान बिहार से हो रहे पलायन के सवाल पर उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार दोनों को घेरा। कहा कि दोनों जगह डबल इंजन की सरकार है, इसके बावजूद बिहार से पलायन रुक नहीं रहा है। यहां के लोग आज भी रोजी रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन सरकार बने तीन महीने हो गये लेकिन एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं मिला। रोजगार की कमी के कारण बिहार में पलायन की समस्या जस की तस बनी हुई है। लेकिन इस सबसे बड़ी समस्या पर ना तो मुख्यमंत्री का कोई ध्यान है और ना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही ध्यान दे रहे हैं। जबकि चुनाव के वक्त इन लोगों ने बिहार की जनता से बड़े-बड़े वादे किये थे।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। पीके ने कहा है कि नीतीश कुमार जाते-जाते अपने बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए हैं जबकि बिहार की आम जनता गरीबों के बच्चों के लिए कोयंबटूर, गुजरात तथा पंजाब में मजदूरी करने के लिए छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार अगर राजनीति में आए हैं तो उनका स्वागत है। लेकिन जिस तरह से नीतीश कुमार को सीएम चेहरा दिखा कर एनडीए चुनाव मैदान में उतरी और चुनाव के कुछ ही महीने के बाद सीएम बदल रही है, तो क्या यह जनता के साथ धोखा नहीं है।
उन्होंने भाजपा को चुनौती दी की भाजपा जिसे अपना मुख्यमंत्री बनने वाली है, अगर हिम्मत है तो उस नए बनने वाले मुख्यमंत्री के चेहरे पर फिर से चुनाव करा कर देख ले। भाजपा ने चुनाव में कभी नहीं कहा कि उनक दल मुख्यमंत्री होगा। पीके ने कहा कि नीतीश कुमार 25 से 30 फिर से नीतीश का नारा देकर जनता को बेवकूफ बनाया और अब अपने बेटे को सिंहासन सौंप कर दिल्ली जा रहे हैं। बता दें कि प्रशांत किशोर आज सासाराम में अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पायलट बाबा आश्रम में समीक्षात्मक बैठक कर रहे थे।