ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

job in bihar : बिहार में नौकरी की बहार ! इस जगह 4000 पदों पर जल्द शुरू होने वाली है बहाली; यहां से लें पूरी जानकारी

job in bihar : बिहार में बिजली कंपनियों ने 4000 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। जानें, साउथ और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में बहाली प्रक्रिया, पदों की संख्या और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

02-Apr-2025 08:33 AM

By First Bihar

job in bihar : बिहार में चुनावी साल है। ऐसे में लोगों में ख़ास उम्मीद लगा हुआ है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार में बिजली कंपनियों से जुड़ा हुआ है। अब इस जगह नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए यह काफी अच्च्घी खबर है। अब इस जगह चार हजार पदों पर बहाली करने का निर्णय लिया है


जानकारी के अनुसार, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में 2200 तो नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में 1800 पदों पर बहाली होगी। अगले तीन वर्षों में कंपनी इंजीनियर सहित अन्य पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी करेगी। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही लगभग ढाई हजार पदों पर बहाली होगी। इस बहाली के बाद कंपनी में 13 हजार से अधिक कर्मी हो जाएंगे।


वहीं, बहाली को लेकर वितरण कंपनियों ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग को जानकारी दी है। विनियामक आयोग के अनुसार, साउथ बिहार कंपनी में अभी 5488 कर्मी हैं। इस वर्ष 1400 पदों पर बहाली होगी। 134 कर्मी रिटायर होंगे। इस तरह कुल कर्मियों की संख्या 6754 हो जाएगी। अगले वर्ष 420 पदों पर बहाली होगी और 119 कर्मी रिटायर हो जाएंगे। तीसरे वर्ष 380 पदों पर बहाली होगी और 107 कर्मी रिटायर हो जाएंगे।


इसके बाद इस तरह कुल कर्मियों की संख्या 7328 हो जाएगी। इसी तरह नॉर्थ बिहार कंपनी में अभी 4029 कर्मी हैं। ऐसे में 1170 पदों पर इसी साल बहाली होगी और 54 कर्मी रिटायर होंगे। कुल कर्मी 5145 हो जाएंगे। इसके बाद अगले साल 329 पदों पर बहाली होगी और 56 कर्मी रिटायर होंगे। कुल कर्मी 5418 हो जाएंगे।


आपको बताते चलें कि बिहार में हर साल औसतन छह लाख बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है। अभी बिहार में 2 करोड़ 12 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंत यानी मार्च 26 तक बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 2 करोड़ 18 लाख से अधिक हो सकती है। मार्च 27 तक इसमें छह लाख और वृद्धि होनी तय मानी जा रही है।