नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प
02-Apr-2026 12:23 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना में पीएमसीएच में बन रही मल्टी लेवल पार्किंग को जल्द ही डबल डेकर फ्लाइओवर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए रैंप का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अगले महीने तक इसके पूरा होने की संभावना है। वर्तमान में गर्डर लगाने का काम जारी है और छत की तैयारी भी की जा रही है। इसके बन जाने से मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, यह पहला रैंप होगा जो डबल डेकर फ्लाइओवर को सीधे पीएमसीएच से जोड़ेगा। कुल तीन रैंप बनाने की योजना है, जिनमें से दो ऊपर वाले फ्लाइओवर से और एक नीचे वाले फ्लाइओवर से जुड़ेंगे। फिलहाल एक रैंप का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अंजुमन इस्लामिया हॉल के पूर्वी हिस्से में यह रैंप तैयार किया जा रहा है, जिसे पीएमसीएच में बन रही मल्टी लेवल कार पार्किंग से जोड़ा जाएगा।
फ्लाइओवर से पार्किंग की दूरी करीब 75 से 100 मीटर है। पार्किंग तक पहुंच के लिए तीन पिलर (पाया) बनाकर उन्हें रैंप से जोड़ा जाएगा। मेट्रो की ओर से जगह उपलब्ध कराए जाने के बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने इस परियोजना पर काम शुरू किया है, जिससे जल्द ही लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है।
वहीं, शहर के बाकरगंज नाला परियोजना की रफ्तार अब भी धीमी बनी हुई है। दिसंबर 2023 तक पूरा होने वाला यह काम अप्रैल 2026 तक भी केवल 60 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। कई बार समय सीमा तय होने के बावजूद परियोजना में देरी जारी है। बुडको (BUDCO) की ओर से 31 मार्च तक की डेडलाइन दी गई थी, लेकिन काम अधूरा है। पटना स्मार्ट सिटी के तहत चल रही इस परियोजना पर करीब 18.77 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।