ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / PM मोदी की कार्यक्रम में शामिल होने पटना से रवाना हुए CM नीतीश,...

PM मोदी की कार्यक्रम में शामिल होने पटना से रवाना हुए CM नीतीश, सिन्हा भी साथ; करोड़ों की मिलेगी सौगात

PM MODI : बिहार के बेगूसराय में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है। वह एशिया के वाइडेस्ट सिक्स लेन पुल का उद्धघाटन करने वाले हैं। इसको लेकर भाजपा के तमाम सहयोगी दल के नेता बेगूसराय पहुंच रहे हैं।

22-Aug-2025 09:41 AM

By First Bihar

PM MODI : बिहार के बेगूसराय में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है। वह एशिया के वाइडेस्ट सिक्स लेन पुल का उद्धघाटन करने वाले हैं। इसको लेकर भाजपा के तमाम सहयोगी दल के नेता बेगूसराय पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पटना से बेगूसराय के लिए रवाना हो गए हैं। 


सीएम नीतीश आज सुबह अपने एक अणे मार्ग स्थित आवास से निकल गए हैं। उनके साथ सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी रवाना हुए हैं। यह दोनों पीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे।  प्रधानमंत्री सबसे पहले गया आएंगे और वहां करोड़ों रुपए की योजनाओं के उद्घाटन शिलान्यास कार्यक्रम के साथ-साथ सभा को भी संबोधित करेंगे


इसके बाद पीएम मोदी बेगूसराय पहुंचेंगे जहां एशिया के सबसे वाइडेस्ट सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे फिर वहां से पटना आएंगे और पटना से रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीते लगभग पौने 3 महीने में चौथा बिहार दौरा है। इससे पहले वे मोतिहारी, सीवान और बिक्रमगंज (रोहतास) में कार्यक्रम कर चुके हैं। 


आपको बताते चलें कि पीएम शुक्रवार को कुल 11735 करडो़ रुपये की लागत की 6 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें बक्सर के चौसा में 660 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट, मुंगेर में सीवरेज नेटवर्क और एसटीपी परियोजना, मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, गंगा नदी पर बने सिमरिया 6 लेन पुल और बख्तियारपुर से मोकामा एनएच 31 फोरलेन कार्य और बिक्रमगंज- डुमरांव रोड का अपडेशन शामिल है।