ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

पटना में PM मोदी का रोड शो खत्म, थोड़ी देर में बीजेपी दफ्तर में करेंगे बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में थोड़ी देर में अहम बैठक होगी। जिसमें बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। बैठक के बाद PM मोदी का रात्रि विश्राम राजभवन में होगा।

29-May-2025 06:38 PM

By First Bihar

PATNA: दो दिवसीय बिहार दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे हैं।ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पहली बार पटना पहुंचे पीएम मोदी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय तक रोड शो के दौरान लोगों ने पीएम मोदी का फूलों से अभिनंदन किया। पीएम मोदी के रोड शो का समापन बीजेपी प्रदेश कार्यालय के पास हुआ। अब थोड़ी देर बाद पीएम मोदी बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक अहम मानी जा रही है, जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। 


बता दें कि पटना पहुंचते ही उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का उद्घाटन किया और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद पटना एयरपोर्ट से ही पीएम ने रोड शो की शुरुआत की।


 उनका काफिला बेली रोड के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए शाम करीब सवा 6 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पहुंचने के बाद रोड शो का समापन हो गया। अब पीएम मोदी भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। उम्मीद जतायी जा रही है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा इस बैठक में की जाएगी। बैठक के बाद पीएम मोदी राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन 30 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज के लिए रवाना होंगे जहां एक जनसभा को वो संबोधित करेंगे। बिक्रमगंज से पटना लौटने के बाद वो शुक्रवार को यूपी के कानपुर के लिए रवाना होंगे। कानपुर में अंडरग्राउंड मेट्रों का उद्घाटन करेंगे।