दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Oct-2025 10:05 PM
By First Bihar
PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवम्बर को पटना आ रहे हैं। जहां एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में राजधानी पटना में भव्य रोड शो करेंगे। बिहार बीजेपी इसकी तैयारी में जुटी हुई है। 2 नवंबर को पटना में होने वाले पीएम मोदी के रोड शो का रूट मैप जारी किया गया है। पटना में शाम 4 बजे रोड शो की शुरुआत होगी।
पटना के दिनकर गोलंबर से रोड शो शुरू होगा। दिनकर गोलंबर से नाला रोड, नाला रोड से ठाकुरबाड़ी रोड, ठाकुरबाड़ी रोड से बारी पथ, बारी पथ से बाकरगंज, बाकरगंज से गांधी मैदान के पास रोड शो उद्योग भवन पहुंचेगा। जहां पहुंचने के बाद रोड शो का समापन होगा। जिसके अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को कटिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए इस बात की दी। डीएम ने कहा कि दोपहर बाद 3 बजे प्रधानमंत्री कटिहार पहुंचेंगे। भसना के पास सभा स्थल निर्धारित किया गया है। सभा स्थल के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।