Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
29-May-2025 08:38 PM
By First Bihar
PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की शाम बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के 3 स्टैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे। जहां पीएम मोदी का स्वागत किया गया। विजय कुमार सिन्हा के बेटे गोविंद भारद्वाज के रिंग सेरेमनी में शामिल होकर पीएम मोदी ने गोविंद और शांभवी को आशीर्वाद दिया और नये जीवन की शुभ शुरुआत के लिए मंगलकामनाएं दीं।
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इस बात की जानकारी दी। कहा कि आज का दिन हमारे परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और भावुक क्षणों से भरा रहा। हमारे पुत्र गोविंद भारद्वाज की रिंग सेरेमनी के शुभ अवसर पर 3 स्ट्रैंड रोड पटना स्थित सरकारी आवास पर परम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्नेहमयी आशीर्वाद और उपस्थिति हम सभी कार्यकर्ता के लिए एक अविस्मरणीय क्षण है। गोविंद और शांभवी को उन्होंने प्रेमपूर्वक आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की शुभ शुरुआत के लिए मंगलकामनाएँ दीं। आपका आशीर्वाद वर-वधू के जीवन को सेवा, सनातन संस्कार और सफलता से अभिसिंचित करेगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पहली बार पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी कार्यालय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय तक रोड शो के दौरान लोगों ने पीएम मोदी का फूलों से अभिनंदन किया। पीएम मोदी के रोड शो का समापन बीजेपी प्रदेश कार्यालय के पास हुआ। जिसके बाद उन्होंने बीजेपी नेताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक की। इस दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बातचीत हुई।
पटना पहुंचने के बाद उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का उद्घाटन किया और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद थे। मौजूद सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री को बुके देकर स्वागत किया। जिसके बाद पटना एयरपोर्ट से ही पीएम ने रोड शो की शुरुआत की।
पीएम मोदी का काफिला बेली रोड के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए शाम करीब सवा 6 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पहुंचने के बाद रोड शो का समापन हो गया। जिसके बाद पीएम मोदी भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक की। बीजेपी नेताओं के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बेटे की रिंग सेरेमनी में शामिल हुए।
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बेटे गोविंद भारद्वाज के रिंग सेरेमनी में शामिल होकर पीएम मोदी ने गोविंद और शांभवी को आशीर्वाद दिया और नये जीवन की शुभ शुरुआत के लिए मंगलकामनाएं दीं। जिसके बाद पीएम मोदी राजभवन के लिए रवाना हुए जहां वो रात्रि विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन 30 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज के लिए रवाना होंगे जहां एक जनसभा को वो संबोधित करेंगे। बिक्रमगंज से पटना लौटने के बाद वो शुक्रवार को यूपी के कानपुर के लिए रवाना होंगे। कानपुर में अंडरग्राउंड मेट्रों का उद्घाटन करेंगे।



