PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पीएम के दौरे को देखते हुए बिहार सरकार ने वैशाली में 17 नवंबर 2026 से 35 वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है।




सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों को दौरे से जुड़ी प्रशासनिक व्यवस्थाओं और तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




इस तैनाती का उद्देश्य प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सभी जरूरी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है। ये अधिकारी 17 नवंबर से लेकर पीएम का दौरा खत्म होने तक वैशाली में तैनात रहेंगे।




बता दें कि प्रधानमंत्री 21 नवंबर को वैशाली आएंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को सफल बनाने और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वैशाली जिले के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र स्थित बहसी गांव के पास कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। 21 नवंबर को प्रधानमंत्री बिहार को कई सौगातें देने जा रहे हैं।