PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बिहार समेत देशभर के पात्र किसान परिवारों को हर साल आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 6,000 रुपये वार्षिक सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में हर चार महीने पर सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। यह पूरी राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से आधार से जुड़े खातों में भेजी जाती है।


किसानों को 23वीं का इंतजार

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। इसके बाद अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है, जो संभावित रूप से जुलाई 2026 में जारी की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


जरूरी शर्तें पूरी करना अनिवार्य

23वीं किस्त का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त करने के लिए किसानों को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। इनमें e-KYC का पूरा होना सबसे महत्वपूर्ण है, जिसे किसान पीएम किसान पोर्टल पर OTP के माध्यम से या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर बायोमेट्रिक तरीके से पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा, लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उस पर DBT सुविधा सक्रिय होनी चाहिए। साथ ही, भूमि रिकॉर्ड का पोर्टल पर सत्यापन भी अनिवार्य किया गया है।


ऑनलाइन ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

किसान अपनी किस्त की स्थिति जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद ‘Get OTP’ पर क्लिक कर मोबाइल पर प्राप्त OTP डालने के बाद पूरा स्टेटस देखा जा सकता है, जिसमें e-KYC, भूमि सत्यापन और पिछली किस्तों की जानकारी शामिल होती है।


लाभार्थी सूची में ऐसे देखें अपना नाम

पोर्टल पर ‘Beneficiary List’ सेक्शन में जाकर किसान अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन कर सकते हैं। इसके बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करने पर संबंधित गांव के सभी पात्र किसानों की सूची सामने आ जाती है, जिसमें अपना नाम भी देखा जा सकता है।