25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
16-Jan-2025 04:54 PM
By VISHWAJIT ANAND
patna: पटना जिला प्रशासन की ओर से मरीन ड्राइव के पास अस्थायी कैंप बनाने की अनुमति जन सुराज को दी गयी। जिसके बाद जन सुराज पार्टी के तरफ से टेंट सिटी बनाई गई है। अब यही से प्रशांत किशोर अपना अनशन जारी रखेंगे और आंदोलन की आगे की रूपरेखा तय करेंगे। जन सुराज के कैंप में पॉकेटमारी होने की बात अब सामने आई है।
खुद जन सुराज के नेता यह बात मंच से कहते नजर आए। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल कई बीपीएससी अभ्यर्थियों का पर्स गायब हो गया। जन सुराज की ओर से अब यह सफाई दी जा रही है कि इस कैंप में कोई पुलिस बल नहीं है इसलिए अपने सामानों की रक्षा खुद करें।
मंच को संबोधित करते हुए जन सुराज के नेता ने कहा कि आप यहां कही पुलिस बल देख रहे हैं? यहां कही भी प्रशासन का कोई लोग नहीं है। यहां सारे वर्कर जनसुराज के लगे हुए हैं। इसलिए अपने-अपने सामानों की चिंता आप स्वयं करें। देखिये यहां सामने जो बैठे हुए हैं इनका भी पैसा चोरी हो गया है। नेताजी ने कहा कि आज कल डिजिटल जमाना हो गया है।
हम सिर्फ पांच सौ रुपये लेकर चलते हैं और डिजिटल पेमेंट करते हैं। आपलोग भी ज्यादा पैसा पर्स में लेकर ना चले। डिजिटल जमाना है डिजिटल पेमेंट करे। उन्होंने कहाकि हमारे नेता प्रशांत किशोर अभी गंगा स्नान करने गये हैं इसके बाद वो अपना अनशन तोड़ेंगे। अनशन तोड़ने के बाद सत्याग्रह पार्ट टू की शुरुआत होगी।