बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
03-Apr-2026 04:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक अनोखी शादी ने सबका ध्यान खींचा। राज्य महिला आयोग का दफ्तर करीब दो घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा, जहां प्यार, तकरार और अंत में मिलन का जबरदस्त क्लाइमेक्स देखने को मिला। भारी विरोध और हंगामे के बीच एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सबके सामने सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी स्वीकार किया। हालात इतने बेकाबू हुए कि सुरक्षा के लिए डायल 112 की टीम को भी बुलाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, खाजेकला निवासी रौशन कुमार और संपतचक की विजया शेखर के बीच ढाई साल पहले प्यार शुरू हुआ। विजया, रौशन के घर में बतौर किराएदार रह रही थीं, और यहीं से दोनों के दिल एक हो गए। दोनों ने जुलाई 2025 में छिपकर कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन लड़के के परिवार ने इस रिश्ते का सख्त विरोध किया।
रौशन की मां ने जब शादी का पता चला तो बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया और विजया को धमकाना शुरू कर दिया। थक-हारकर जोड़ा महिला आयोग पहुंचा। आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा मिश्रा ने लड़के की मां और परिजनों को घंटों समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे। लड़के की मां का कहना था कि उन्हें यह ‘लव मैरिज’ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।
करीब दो घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद, जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी, तो डायल 112 की टीम मौके पर बुलाई गई। इसी दौरान रौशन ने हिम्मत दिखाई और महिला आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में विजया की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी मान लिया।