बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
14-Aug-2025 05:37 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में निर्वाचन विभाग के मेन गेट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक मीडिया के कैमरे उस शख्स की तस्वीर लेने में लग गये जिसे SIR के ड्राफ्ट में मृत घोषित कर दिया गया। पिछले कई दिनों से विपक्ष के नेता यह दावा कर रहे थे कि वोटर लिस्ट से कई जीवित लोगों का नाम काट दिया गया है। आज गुरुवार को पटना में आरा से आया मंटू पासवान नामक एक शख्स चीख-चीख कर निर्वाचन विभाग में यह बोल रहा था कि हजूर मै जिंदा हूं..हाथ जोड़ रहा हूं कि मुझे जिंदा कर दीजिए मरा नहीं हूं।
जिसके बाद राज्य निर्वाचन विभाग के अधिकारी ने यह कहकर उसे लौटा दिया कि जाओ उस BLO के पास जिसने मृत बताया है, उसे ही नया फ्रॉम भरके दे दो जिंदा हो जाओगे...यह सब तब हो रहा था जब लेफ्ट के बड़े नेता और विधायक SIR ड्राफ्ट में मरे हुए मंटू कुमार पासवान को कागज के साथ लेकर निर्वाचन चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचे थे। बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का हाल ऐसा है मानो यमराज ने चुनाव आयोग के कंप्यूटर पर हाथ फेर दिया हो और BLO के कलम से कई जिंदा लोग मृत घोषित हो गए।
सुप्रीम कोर्ट से लौटे आरा के मंटू पासवान आज बिहार इलेक्शन कमीशन के कार्यालय पहुंचे थे। इनकी हालात देख पंकज त्रिपाठी की फिल्म कागज़ याद आ गई। जहाँ एक आदमी जिंदा होते हुए भी सरकारी रिकॉर्ड में मर चुका होता है और सालों तक यह साबित करता है कि "भाई, मैं अभी भी सांस ले रहा हूँ। आम जनता सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगा रही है, बीएलओ को पकड़कर कह रही है“हम जिंदा हैं बाबूजी, हमें फिर से लिस्ट में डाल दीजिए।
मंटू पासवान ने कहा कि निर्वाचन विभाग के पदाधिकारियों ने बीएलओ से मिलने को कहा है। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस दौरान मंटू पासवान भी मौजूद था। सुप्रीम कोर्ट में उसने बताया की हुजूर मैं जिंदा हूं..फिर भी वोटर लिस्ट में मेरा नाम काट दिया गया है। मुझे जीते जी मार दिया गया है। वोटर लिस्ट में मुझे मरा हुआ बताया गया है। यह किसकी लापरवाही है यह तय होना चाहिए। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बीएलओ से मिलने की सलाह दी है।

जीवित होने के सबूत लेकर मृत व्यक्ति पहुंचा निर्वाचन आयोग: बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले थम नहीं रहे। एसएआर की नई ड्राफ्ट सूची में आरा के रहने वाले मंटू पासवान को मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि वे जीवित हैं#BiharNews #VoterList #SAR #Ara #VoterFraud… pic.twitter.com/BnE6DIgUJc
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 14, 2025
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...