ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान

BIHAR NEWS : पटना विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी, कुल मतदाता 48.15 लाख, 7.84% नाम हटे

BIHAR NEWS : पटना जिले की मतदाता सूची 2025 का अंतिम प्रकाशन हुआ। विशेष पुनरीक्षण में 2.31 लाख वोटर हटाए गए। दीघा में सबसे अधिक और पालीगंज में सबसे कम मतदाता।

BIHAR NEWS : पटना विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी, कुल मतदाता 48.15 लाख, 7.84% नाम हटे

01-Oct-2025 11:27 AM

By First Bihar

BIHAR NEWS : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार को पटना जिले के सभी 14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद इस बार जिले में कुल 2 लाख 31 हजार 900 मतदाता घट गए हैं। पहले पटना में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 50,47,194 थी, लेकिन पुनरीक्षण के बाद अब यह घटकर 48,15,294 हो गई है।

डीएम के अनुसार, जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनके पीछे प्रमुख कारण मृत्यु, स्थायी रूप से स्थानांतरण या एक ही व्यक्ति का दो जगहों से पंजीकरण होना है। पुनरीक्षण में कुल 7.84 प्रतिशत यानी करीब 3,95,500 नाम हटाए गए, जबकि 92.16 प्रतिशत यानी 46,51,694 मतदाताओं के नाम शामिल पाए गए। पिछले लोकसभा चुनाव 2024 में जिले में कुल 49,01,176 मतदाता दर्ज थे, जिनमें पुरुष मतदाता 25,76,433, महिला मतदाता 23,24,570 और थर्ड जेंडर 173 थे।

नई सूची के अनुसार, पटना जिले के दीघा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता हैं। यहां कुल 4,56,448 वोटर दर्ज हैं, जिनमें पुरुष 2,38,689 और महिला 2,17,739 शामिल हैं। वहीं, पालीगंज में सबसे कम 2,83,537 मतदाता दर्ज हुए हैं। यहां पुरुष मतदाता 1,49,721 और महिला मतदाता 1,33,815 हैं।

थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या भी इस बार 157 दर्ज हुई है। इनमें सबसे अधिक 25 कुम्हरार में हैं, जबकि पटना साहिब और बांकीपुर में 24-24 और दीघा में 20 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र में इस श्रेणी का कोई भी मतदाता दर्ज नहीं हुआ है।

जिले की मतदाता सूची में हुए इस बड़े बदलाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया है, ताकि सभी योग्य मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कर सकें।