ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar cyber fraud : एक ही चेहरे से जारी हुए दर्जनों सिम कार्ड, इस तरह से खुला बड़ा फर्जीवाड़ा; अब मचा हडकंप Aadhaar: अब नहीं लगाना पड़ेगा पटना का चक्कर, गांव में ही बनवा सकेंगे नया आधार; DOB और नाम भी करा सकेंगे अपडेट, यहां खुलेगा सेंटर लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, क्या RJD सुप्रीमो को मिलेगी राहत Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला

BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी

BMSICL के DGM पंकज कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज। निगरानी विभाग ने पटना में कार्यालय और आवास पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

12-Mar-2026 09:05 AM

By First Bihar

SVU RAID : पटना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष निगरानी इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) में डीजीएम (प्रोजेक्ट) के पद पर कार्यरत पंकज कुमार के खिलाफ निगरानी ने मामला दर्ज किया है। उन पर सेवा अवधि के दौरान अवैध तरीके से बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।


विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत कांड संख्या 10/2026 दर्ज किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, पंकज कुमार ने बिहार सरकार में एक लोक सेवक के रूप में करीब 11 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने ज्ञात आय स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है।


निगरानी जांच में सामने आया है कि आरोपी अधिकारी ने लगभग 96,46,666 रुपये की नाजायज संपत्ति जमा की है। यह संपत्ति उनकी वैध आय के स्रोतों से कहीं अधिक बताई जा रही है। विभाग का कहना है कि यह संपत्ति अवैध तरीके से और जानबूझकर अर्जित की गई है, जिसके चलते उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।


इस मामले में कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग ने विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना की अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त किया। अदालत से अनुमति मिलने के बाद आज पटना में आरोपी के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।


सूत्रों के अनुसार, निगरानी टीम ने आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों में एक साथ तलाशी शुरू की है। इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीमों को तैनात किया गया है, जो दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खातों से संबंधित जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।


निगरानी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान जो भी दस्तावेज और संपत्ति से जुड़ी जानकारी मिलेगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में और अवैध संपत्ति के प्रमाण मिलते हैं तो मामले को और मजबूत किया जाएगा।


गौरतलब है कि बिहार में पिछले कुछ समय से निगरानी विभाग भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार कार्रवाई कर रहा है। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच तेज की गई है। इसी कड़ी में BMSICL के अधिकारी पंकज कुमार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।


फिलहाल निगरानी विभाग की टीम छापेमारी कर रही है और जांच जारी है। तलाशी पूरी होने के बाद विभाग की ओर से बरामदगी और अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में भी हलचल तेज हो गई है, क्योंकि निगरानी विभाग भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है।