ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / bihar / patna-news / PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट...

PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन

PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 28 फरवरी को होगा। इसी दिन मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव में करीब 22 हजार छात्र मतदान करेंगे।

04-Feb-2026 07:26 AM

By FIRST BIHAR

PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा मंगलवार को कर दी गई है। चुनाव 28 फरवरी को कराया जाएगा और इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। इस चुनाव में करीब 22 हजार छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें स्नातक, स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी के शोधार्थी शामिल हैं।


मुख्य चुनाव पदाधिकारी और भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि सभी कॉलेजों को 6 फरवरी को मतदाता सूची प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया है। मतदाता सूची को लेकर 7 से 9 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 10 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।


चुनाव के दिन मतदान का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। पहले मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होता था। इस बार मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बूथों की संख्या बढ़ाई गई है। कुल 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कॉलेजों के साथ-साथ पीजी विभागों में भी मतदान की व्यवस्था रहेगी।