ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई तेज रफ़्तार कार, कई लोग घायल; मचा हडकंप Bihar news : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में मुर्गा व्यापारी की मौत; ड्राइवर घायल Bihar Crime News : रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, नेपाल की डांसर घायल; हिरासत में दूल्हा ऑनलाइन 12वीं की कॉपी नहीं चेक करेंगे टीचर, CBSE को लिखा लेटर; समझिए क्या है पूरा मामला खुद को ‘स्पाइडर-मैन’ समझकर पटना में 5 साल के बच्चे ने लगाई छलांग, बालकनी से गिरने से पैर हुआ फ्रैक्चर Holi Songs 2026: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 सुपरहिट गाने करेंगे हर पार्टी को धमाकेदार Bihar Crime News: युवक का मर्डर कर शव को बाइक समेत गड्ढे में फेंका, हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला IT Raid 72 Hours : BSP विधायक के ठिकाने पर 72 घंटे की IT रेड खत्म, 9 करोड़ कैश सहित अलमारी से 60 करोड़ के झोल का कला चिट्टा भी मिला

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी पर हंगामा, 20 मिनट रुका मतदान

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी को लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने हंगामा किया। पटना कॉलेज में 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा, बाद में प्रशासन ने नाम में सुधार कर वोटिंग दोबारा शुरू कराई।

28-Feb-2026 12:38 PM

By FIRST BIHAR

Patna University Election: पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। वोटिंग के दौरान पटना कॉलेज में सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब पीयू सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव ने बैलेट पेपर में नाम गलत छपे होने का आरोप लगाया।


रिंकल यादव का कहना है कि उन्होंने पूरे चुनाव प्रचार में अपना नाम ‘रिंकल यादव’ इस्तेमाल किया, लेकिन मतपत्र में उनका नाम ‘रिंकल कुमार’ छापा गया है। विरोध में उन्होंने पटना कॉलेज के कमरा नंबर 5 में बैलेट पेपर फाड़ दिए। हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, हालांकि कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। इस विवाद के कारण पटना कॉलेज में करीब 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा।


विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए मतदान कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी बैलेट पेपर पर पेन से नाम में सुधार किया जाए। हालांकि, पटना कॉलेज से निकलने के बाद उम्मीदवार अन्य बूथों पर भी विरोध जताने पहुंचे। विश्वविद्यालय परिसर में उन्होंने बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वे बीएन कॉलेज पहुंचे और वहां भी बैलेट पेपर फाड़ने की घटना सामने आई।


सुबह के समय मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। सुबह 11 बजे तक पटना वीमेंस कॉलेज में सर्वाधिक 32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पटना लॉ कॉलेज में 27 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, आर्ट्स कॉलेज में 18 प्रतिशत, कॉमर्स कॉलेज में 13 प्रतिशत, पटना कॉलेज में 16 प्रतिशत और पटना साइंस कॉलेज में 16 प्रतिशत मतदान हुआ।


बता दें कि पटना विश्वविद्यालय में मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ, जो दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा। शाम 5 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी और देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।