Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल
16-Apr-2025 06:57 AM
By First Bihar
Patna University: पटना यूनिवर्सिटी ने सत्र 2025-26 के लिए अपना वार्षिक प्रवेश और परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके जरिए आप यह जान सकते हैं कि आपको यदि पटना यूनिवर्सिटी के अंदर किसी कोर्स में एडमिशन लेना है तो कब अप्लाई कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस बार विश्वविद्यालय ने सत्र को समय पर और नियमित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सभी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया को पहले से निर्धारित किया है।
यूनिवर्सिटी के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि यूजी कोर्स का ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म 24 अप्रैल से जारी होगा, जबकि पीजी कोर्स के लिए फॉर्म 2 जुलाई से उपलब्ध होंगे।
यूजी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 मई रखी गई है और सभी यूजी कोर्स में एडमिशन की अंतिम तिथि 26 जून है। वहीं पीजी कोर्स के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई और एडमिशन की डेडलाइन 11 अगस्त तय की गई है।
आपको बताते चले कि, नए सत्र की शुरुआत 13 अगस्त से होगी, यानी इसी दिन से नए स्टूडेंट की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यह तय समयसीमा छात्रों को अपनी योजना बनाने में मदद करेगी और प्रवेश की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाएगी।
इसके अलावा, सेल्फ फाइनेंस पीजी और डिप्लोमा कोर्स में भी 7 अगस्त को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। यूजी डिग्री प्रोग्राम में बीकॉम, बीए और बीएससी की एंट्रेंस डेट्स अलग से घोषित की जाएंगी, जबकि बीएफए का एंट्रेंस 28 मई को होगा और एलएलबी का 30 जून को तय किया गया है।
इधर, शैक्षणिक कैलेंडर विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को समयबद्ध और पारदर्शी व्यवस्था देने की एक सकारात्मक पहल है। इससे विद्यार्थियों को समय रहते तैयारी करने और आवेदन की प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता मिलती है।