गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत
21-Feb-2026 08:00 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर छात्र संघ चुनाव से जुड़ी पटना से आ रही है. पटना यूनिवर्सिटी ने बड़ा फैसला लिया है। पीयू में छात्र संघ चुनाव फिलहाल नहीं होगा। इसे स्थगित कर दिया गया है।
पटना विश्वविद्यालय ने 2025-26 छात्र संघ चुनाव को फिलहाल रद्द कर दिया है। बता दें कि 28 फरवरी 2026 को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान होना था। कई अप्रत्याशित घटनाओं को देखते हुए पीयू को यह फैसला लेना पड़ गया। प्रत्याशी अनाधिकृत प्रवेश, नारेबाजी और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे थे। शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय पदाधिकारी के साथ भी अमर्यादित व्यवहार किया गया था।
पटना यूनिवर्सिटी ने जो लेटर जारी किया उसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025-26 के मतदान की तिथि 28 फरवरी, 2026 को निर्धारित थी। पटना विश्वविद्यालय परिसर में विगत कुछ दिनों में अमर्यादित एवं अप्रत्याशित घटनाएं हुई थी।
जैसे-पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में छात्रों के एक गुट द्वारा बिना अनुमति अनाधिकृत प्रवेश कर नारेबाजी करना, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन (छपा हुआ बैनर पोस्टर का प्रयोग, महँगी चार पहिया वाहनों का उपयोग, चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित समयावधि से पूर्व ही प्रचार शुरू किया जाना), साथ ही 21-02-2026 को पटना साइंस कॉलेज में एक कक्षा में घुसकर छात्रों द्वारा शिक्षक के साथ एवं पटना विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। इन घटनाओं के मद्देनज़र पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025-26 को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।
इसकी प्रतिलिपि महामहिम राज्यपाल के प्रधान सचिव, बिहार लोक भवन, पटना (2) सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, पटना (3) निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, पटना (4) सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, पटना विश्वविद्यालय (2) सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, पटना विश्वविद्यालय (5) सभी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, पटना विश्वविद्यालय (6) कुलानुशासक, पटना विश्वविद्यालय (7) मुख्य चुनाव पदाधिकारी, पटना विश्वविद्यालय (8) पटना विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारीगण एवं (9) कुलपति के सचिव, पटना विश्वविद्यालय को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्य के लिए प्रेषित की गयी है।
आज ही कुछ देर पहले पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA)ने अपने केंद्रीय पैनल के प्रत्याशियों की घोषणा की थी। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए सबा आफरीन, महासचिव पद के लिए अदिति सिंह और उपाध्यक्ष पद के लिए विवेक सिंह को चुनाव के मैदान में उतारा था। शनिवार को प्रेस वार्ता बुलाकर प्रत्याशियों ने छात्रों से समर्थन की अपील की और भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें मौका मिला तो कैंपस के माहौल को बेहतर बनाया जाएगा।
अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सबा आफरीन ने कहा था कि वर्तमान समय में छात्राओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कैंपस में यौन उत्पीड़न, फीस वृद्धि और सामाजिक असुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुख बताया था। महासचिव पद की उम्मीदवार अदिति सिंह ने विश्वविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल उठाये थे। कहा था कि छात्रों को पर्याप्त हॉस्टल सुविधा तक उपलब्ध नहीं है और बाथरूम जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं भी संतोषजनक नहीं हैं।
वहीं उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार विवेक सिंह ने कहा था कि यदि छात्रों का विश्वास AISA पर बना तो कैंपस में बेहतर शैक्षणिक और सामाजिक माहौल बनाने के साथ-साथ हॉस्टल और कॉलेज की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा लेकिन इन वादों के बीच ही छात्र चुनाव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
