25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
30-Jul-2025 01:34 PM
By First Bihar
Patna News: राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह यूनियन बैंक की एक शाखा में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना NH-31 के किनारे स्थित सविता सिनेमा हॉल के पास की बताई जा रही है। बैंक परिसर में लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे मीटर ब्लास्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान करीब पांच बार तेज आवाजें सुनाई दीं और उसके बाद घना काला धुआं उठने लगा।
जैसे ही ब्लास्ट हुआ, बैंक में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक घबरा गए और बाहर की ओर दौड़ पड़े। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बैंक कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कार्बन डाइऑक्साइड पाउडर का छिड़काव किया और तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
बैंक के कर्मचारी ने बताया कि घटना बिजली मीटर और कनेक्शन के पास शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बैंक के अंदर से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग भी सहम गए और कुछ ग्राहक बाहर की ओर भागते नजर आए।
फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन आग से बैंक में हुए नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं हो पाया है। पुलिस और बैंक प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से मामले की जांच की जा रही है।
बैंक प्रशासन ने कहा है कि जल्द ही सभी तकनीकी उपकरणों और वायरिंग की जांच की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की कोई दुर्घटना न हो। गनीमत रही कि आग मुख्य बैंकिंग क्षेत्र तक नहीं पहुंची, वरना भारी वित्तीय नुकसान संभव था।