जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
24-Nov-2025 06:23 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में नई सरकार का गठन होने और सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद यह उम्मीद जतायी जा रही थी कि अब प्रदेश में क्राइम पर लगाम लग सकेगा, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। ताजा मामला पटना के फुलवारीशरीफ इलाके से सामने आई है, जहां सोमवार को तीन मर्डर हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमीन के विवाद में एक नहीं बल्कि तीन हत्या हुई है। इससे समझा जा सकता है कि बिहार में अभी भी जमीन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन विवाद को लेकर बाइक सवार दो अपराधियों ने पहले कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। भूपतिनगर निवासी 65 वर्षीय अशर्फी सिंह की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से भागने लगे।
तभी दोनों भीड़ के हत्थे चढ़ गये। लोगों ने दोनों को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। दोनों अपराधियों की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है। यह मामला 20 करोड़ रुपये के भूमि विवाद से जुड़ हुआ है। घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वो पहुंचे तो देखा कि दो लोग हत्या के बाद बाइक से भाग रहे थे। तभी भीड़ ने दोनों को घेर लिया। जिसके बाद दोनों ने भीड़ पर गोली दागने की कोशिश करने लगा। तभी उसे लोगों ने पकड़ लिया और लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर दोनों को मार डाला।