ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Home / bihar / patna-news / पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर...

पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Bihar News: पटना परिवहन विभाग ने 800 से अधिक बीएच सीरीज वाहनों पर टैक्स न जमा करने पर 2,500 रुपये का जुर्माना और 575 वाहनों पर परमिट उल्लंघन के लिए 12,500 रुपये का जुर्माना लगाया हैं. विभाग ने कहा है कि आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

31-Mar-2026 10:29 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: पटना जिला परिवहन कार्यालय ने बीएच सीरीज वाले 800 से अधिक वाहनों के मालिकों पर टैक्स जमा न करने के कारण 2,500 रुपये प्रति वाहन का जुर्माना लगाया है। इन वाहनों के मालिकों ने एक साथ 14 साल का टैक्स जमा नहीं किया था।


जिला परिवहन पदाधिकारी उपेंद्र पाल ने बताया कि विभाग ने पहले ही पर्याप्त समय दिया था और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर सूचना दी गई थी। इसके बावजूद टैक्स न जमा करने वालों पर कार्रवाई की गई। यह कदम बिहार सरकार द्वारा 22 जुलाई 2024 को जारी गजट के निर्देशों के तहत लिया गया। गजट के अनुसार, बीएच सीरीज के उन वाहन मालिकों को 60 दिन में बकाया 12 साल का टैक्स जमा करना अनिवार्य था।


साथ ही, परिवहन विभाग ने बिना वैध परमिट या परमिट फेल वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाया। इस दौरान 575 वाहनों को चिन्हित किया गया और प्रत्येक पर 12,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसी जांच और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


विभाग ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे समय पर टैक्स जमा करें और अपने वाहन के सभी दस्तावेज अपडेट रखें। यह कार्रवाई वाहन मालिकों को अनुशासन में लाने और राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।