Patna Train Cancelled News: बिहार से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. रेलवे ने एक दिसंबर से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव करने का फैसला लिया है. इसके तहत पटना से गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें फरवरी और मार्च 2027 तक अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी. वहीं, पटना-लखनऊ एक्सप्रेस, गोरखपुर-पटना एक्सप्रेस, नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों के परिचालन के दिनों में भी कटौती की गई है.


रेलवे के इस फैसले का असर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और असम के बीच सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा. खासकर दिसंबर से फरवरी के बीच यात्रा की योजना बना चुके यात्रियों को अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए.


ये तीन जोड़ी ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पटना से गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को अलग-अलग अवधि तक रद्द किया गया है. इनमें न्यू फरक्का एक्सप्रेस, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस शामिल हैं.


पटना-लखनऊ और गोरखपुर-पटना एक्सप्रेस के भी घटे फेरे

रेलवे ने पटना और उत्तर प्रदेश के बीच चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया है. इसके तहत लखनऊ-पटना एक्सप्रेस और गोरखपुर-पटना एक्सप्रेस के कुछ निर्धारित दिनों के फेरे रद्द रहेंगे.


नॉर्थ-ईस्ट और महानंदा एक्सप्रेस भी प्रभावित

दिल्ली और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है. नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस के परिचालन में भी कटौती की गई है. इन ट्रेनों के कुछ निर्धारित दिनों के फेरे रद्द रहेंगे.


आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ और अवध असम एक्सप्रेस के यात्रियों को भी रेलवे के इस फैसले का असर झेलना पड़ेगा. इन ट्रेनों के भी कुछ निर्धारित दिनों के फेरे रद्द किए गए हैं.


रद्द ट्रेनों के टिकट का मिलेगा पैसा वापस

रेलवे के अनुसार, जिन यात्रियों ने रद्द की गई ट्रेनों में पहले से टिकट बुक कराया है, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार रिफंड दिया जाएगा. टिकट का पैसा वापस मिलने की प्रक्रिया बुकिंग के माध्यम और रेलवे के नियमों पर निर्भर करेगी.


ऐसे में दिसंबर से फरवरी के बीच यात्रा करने वाले यात्री घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. अचानक ट्रेन रद्द होने या परिचालन के दिन बदलने से यात्रियों को स्टेशन पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.