ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Home / bihar / patna-news / पटना को जाम से राहत, 20 नए ट्रैफिक सिग्नल और CCTV से बदलेगी...

पटना को जाम से राहत, 20 नए ट्रैफिक सिग्नल और CCTV से बदलेगी राजधानी की तस्वीर

पटना नगर निगम क्षेत्र में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए 20 प्रमुख प्वाइंट पर ट्रैफिक सिग्नल और उच्च क्षमता वाले CCTV लगाए जाएंगे। नौबतपुर में बीएसएपी-1 का नया मुख्यालय भी बनाया जाएगा।

23-Mar-2026 05:44 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना के अंदरूनी और बाहरी इलाकों को जाम से मुक्त कराने के लिए व्यापक स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही पटना नगर निगम के प्रमुख इलाकों खासकर बाहरी यानी बाईपास, जीरो माईल समेत ऐसे अन्य स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल और उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। रोजाना जाम का झाम झेलने वाले ऐसे 20 से अधिक खास प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं, जहां जल्द ही ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।


 इस बात की जानकारी एडीजी (ट्रैफिक, मॉर्डनाइजेशन और एससीआरबी) सुधांशू कुमार ने दी। पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर रोजाना जाम लगने से लोगों को बेहद परेशानी उठानी पड़ती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यह पहल की जा रही है। 


एडीजी ने कहा कि वर्तमान में पटना नगर निगम के क्षेत्र में 30 प्वाइंट ऐसे हैं, जहां सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगा चुके हैं। इनकी मदद से ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने समेत अन्य सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पटना समेत सभी चार स्मार्ट सिटी और तमाम प्रमंडलीय मुख्यालयों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए चिन्हित किए गए सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कमैरे और सिग्नल लगाने की योजना है। उच्च क्षमता वाले इन सीसीटीवी कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान कर उनका पूरा विवरण निकाला जाता है और फिर इसके आधार पर जुर्माना किया जाता है या कार्रवाई की जाती है।


नौबतपुर में बनेगा बीसैप-1 का मुख्यालय

बिहार विशेष सहायक पुलिस (बीसैप)-1 का कार्यालय पटना के पास नौबतपुर में बनने जा रहा है। यहां इसके लिए 30 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है और इसके लिए 40 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दे दी गई है। इसके अलावा पिछले तीन महीनों के दौरान 49 करोड़ 78 लाख रुपये के अलग-अलग भवनों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इसमें चार थाना भवन, एक एसपी आवास सह कार्यालय और दो अनुमंडल स्तरीय कार्यालय शामिल हैं। इन स्भी स्थानों पर जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सभी थानों के भवन तीन मंजिला होंगे और इनमें सभी जरूरी फर्निचर भी लगाए जाएंगे।