Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान
20-Dec-2025 07:40 AM
By First Bihar
Patna News: पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक भयावह घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, बीमार युवती की मिडिल बर्थ खोलने पर एक सह यात्री ने उसे थप्पड़ मार दिया। जब इस घटना का विरोध ट्रेन पर चढ़ने आए पीड़ित के चाचा ने किया, तो आरोपी ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित बुजुर्ग ब्रज किशोर सिंह रेलवे में कॉमर्शियल सुप्रिटेंडेंट के पद से सेवानिवृत हैं।
घटना के मुताबिक, ब्रज किशोर सिंह (67) अपनी भतीजी के साथ हाजीपुर के शाही कॉलोनी में रहते हैं। उनकी भतीजी हरियाणा में एक अस्पताल में नर्स हैं और 18 दिसंबर को दिल्ली जाने के लिए तेजस एक्सप्रेस का टिकट लेकर पटना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ रही थीं। तबीयत खराब होने के कारण वह अपनी सीट खोलकर ट्रेन में बैठने लगी। इसी दौरान नीचे की सीट पर बैठे 45 वर्षीय अधेड़ यात्री ने सीट को नीचे गिरा दिया और युवती को थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर उसने चाचा ब्रज किशोर सिंह पर भी मुक्कों से कई वार किए, जिससे उनके हाथ से खून निकलने लगा।
पीड़ित ने रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर फोन कर घटना की जानकारी दी और रेलवे अस्पताल में इलाज करवाया। इसके बावजूद उनका आरोप है कि आरपीएफ कर्मी घटनास्थल पर आए, लेकिन पिटाई करने वाले यात्री रोहित कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में चाचा और भतीजी ने अपनी यात्रा स्थगित कर ट्रेन से उतरने का निर्णय लिया।
पटना जंक्शन रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना के बाद आरोपी यात्री सीट छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस उसकी पहचान और ठिकाना लगाने के प्रयास में लगी हुई है। ब्रज किशोर सिंह ने आरोप लगाया है कि कई टाल-मटोल के बाद ही जीआरपी ने केस दर्ज किया।