गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
22-Jan-2026 11:53 AM
By First Bihar
PATNA: किन्नरों के बीच हुए आपसी विवाद में एक युवती को गोली लग गयी है। गोली हाथ में लगी है और हाथ फ्रैक्चर हो गया है। घायल युवती को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित शिक्षक कॉलोनी की है। जहां किन्नरों के बीच हुए आपसी विवाद में दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बड़ी बहन को मारने आए बाइक सवार युवकों ने उसकी छोटी बहन को हाथ में गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। जिस महिला से किन्नरों का झगड़ा हुआ था उसकी बहन को हाथ में गोली लग गयी जिससे वो घायल हो गई। वही हाथ भी फ्रैक्चर कर गया। घायल युवती को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल युवती की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है। उसके बाएं हाथ में गोली लगा हुआ है और हाथ फ्रैक्चर हो गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
वही घायल युवती काजल ने बताया कि किन्नरों का बड़ी बहन से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दो लड़का बाइक से दीदी को गोली मारने आया था, लेकिन घर के बाहर हम खड़े थे तो हमको गोली मार दी। काजल ने बताया कि उसकी दीदी भी वही काम करती है जो किन्नर करते हैं। जब दीदी के साथ झगड़ा हुआ तब सभी किन्नर दीदी से यह कह रहे थे कि तुम किन्नर का काम क्यों करती हो? दीदी से वो लोग इसी बात से खफा थे, और दीदी को वो लोग रास्ते से हटाना चाहते थे। काजल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक दीदी का बाबू हुआ था तब किन्नर उनसे पैसा मांगने आई थी, जबकि वो लोग किन्नर नहीं थी। काजल ने बताया कि जिन दो लोगों ने गोली मारी है, उसको हम पहचानते नहीं है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
पटना में बच्चे के जन्म पर 1 लाख रुपये नेग मांगने का मामला सामने आया है। नेग देने से मना करने पर किन्नर के साथ आए युवकों ने महिला को गोली मार दी। गोली महिला की बांह में लगी है, फिलहाल वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।#Patna #CrimeNews #Firing… pic.twitter.com/eVUre4aG5a
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 22, 2026
पटना से सूरज की रिपोर्ट