बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका
03-Mar-2025 06:26 PM
By First Bihar
Patna News : राजधानी पटना के पश्चिमी इलाके को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। योजना के अनुसार नेहरू पथ को दीघा-एम्स पाटलि पथ से जोड़ा जाएगा। साथ ही, रूपसपुर नहर पथ का चौड़ीकरण एवं निर्माण किया जाएगा। नेहरू पथ के दोनों तरफ रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा। दानापुर में नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण भी इसमें शामिल है, जिससे लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
दरअसल, अतिक्रमण के कारण गोला रोड की सड़कें इतनी संकीर्ण हो गई हैं कि ऑफिस आवर में जाम से जूझना यहां के लोगों की नियति बन गई है। स्कूलों में छुट्टी के वक्त तो स्थिति और विकट हो जाती है। इसको लेकर आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान भी शुरू कर दिया गया है। सरकार अपने एक्शन प्लान पर सख्ती से अमल करती है तो दानापुर-नेहरू पथ से गोला रोड तक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण से दानापुर और नेहरू पथ में लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। साथ ही, जेपी गंगा पथ का विस्तार कोइलवर से मोकामा तक होने से राजधानी के बाहर से आने वाले वाहनों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा।
इसको लेकर प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर राजधानी पटना में मंगलवार से अतिक्रमण हटाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया गया। इसके लिए डीएम व एसएसपी पे आठ टीम का गठन किया है। आयुक्त मयंक वरवड़े के निर्देश पर पटना नगर निगम के छह अंचलों.नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद, पटना सिटी के साथ नगर परिषद फुलवारीशरीफ एवं दानापुर निजामत में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई का निर्देश आयुक्त ने दिया है।