पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
08-Feb-2026 07:24 AM
By First Bihar
NEET student murder : पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली जहानाबाद की नीट छात्रा की हत्या के बाद राज्य भर में महिला छात्रावासों की विधि व्यवस्था पर प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। पटना में राज्य के सभी जिलों से लड़कियां और महिलाएं पढ़ाई या नौकरी करती हैं। कोतवाली थाना परिसर में शनिवार को गर्ल्स हॉस्टल संचालकों और अन्य हॉस्टल मालिकों के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान कोतवाली थानाध्यक्ष ने सभी हॉस्टल संचालकों को कई दिशा-निर्देश दिए।
कहा गया है कि कोई भी हॉस्टल बिना निबंधन के संचालित नहीं होगा। सभी हॉस्टलों के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए। हॉस्टल में कार्यरत वार्डन, गार्ड और सफाईकर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा। बिना पुलिस वेरिफिकेशन के स्टाफ रखने पर कार्रवाई की जाएगी। हॉस्टल संचालन और आवासन संबंधित अधिक से अधिक जानकारी रखना है जिसे प्रशासन आवश्यकता पड़ने पर मांग सकता है।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि हॉस्टल में विजिटर रूम अलग होना चाहिए, जिसका हॉस्टल के कमरों से कोई सीधा संपर्क नहीं हो। विजिटर रूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। रजिस्टर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम, मिलने का उद्देश्य, छात्रा से संबंध, मोबाइल नंबर और पूरा पता दर्ज करना अनिवार्य होगा। बेवजह लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ बाथरूम और कहीं भी गंदगी न होने का निर्देश दिया गया।
शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छानबीन के दौरान कई प्रकार की खामियां पाई गईं। हॉस्टल के मालिक और संचालिका के बेटे उसी भवन में रहते थे। कर्मियों के बारे में ठोस जानकारी प्रबंधन के पास नहीं था। विजिटर्स संबंधित नियमों का पालन नहीं किया जाता था। उसके बाद सभी महिला छात्रावासों की सुरक्षा ऑडिट कराई जा रही है।
इधर नीट की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले धरना- प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शनिवार को जहानाबाद से दर्जनों लोग विभिन्न निजी वाहनों से रवाना हुए। दिल्ले जाने वाले लोगों को पुलिस पकड़ नहीं ले इसके लिए दोपहर बाद गोपनीय तरीके से मृतका के माता- पिता सहित गांव के छह लोग भी दिल्ली के लिए निकले हैं। दिल्ली के लिए निकले वाहनों पर किसी तरह का बैनर नहीं लगा हुआ था।