Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन
03-Apr-2025 10:28 PM
By First Bihar
PATNA: थानों में दलालों का आगमन ना हो इसके लिए पिछले दिनों बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने हरेक थानों में विजिटर रजिस्टर रखने का आदेश दिया था। थाने में आने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ-साथ थाने में आने का उद्धेश्य भी लिखने को कहा था। थाने पर बार-बार पहुंचकर दलाली करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गयी। वही अब पटना सचिवालय के सभी भवनों एवं परिसरों की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी।
यहां हर आने जाने वाले लोगों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके लिए पुराना सचिवालय, अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन, विकास भवन, सूचना भवन एवं विश्वेश्वरैया भवन में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। गृह विभाग ने इसकी स्वीकृति दे दी है। सीसीटीवी कैमरे लगाने पर करीब 29 करोड़ 23 लाख की राशि खर्च होगी। इन कैमरों की मदद से सचिवालय आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जायेगी। सचिवालय के सभी प्रवेश द्वार पार्किंग गलियारे में कैमरा लगाया जाएगा। इन CCTV कैमरे के ज़रिए सचिवालय के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। कैमरा लगाने का काम बेल्ट्रान को दिया गया है।
वही गृह विभाग की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। VIP सुरक्षा के लिए 16 बुलेटप्रूफ कार खरीदी जाएगी। राज्य के अतिविशिष्ट श्रेणी VIP लोगों की सुरक्षा के लिए कार ख़रीदी जाएगी।एक बुलेटप्रूफ कार की खरीद पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। बिहार पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इसकी स्वीकृति परिवहन विभाग को दे दी है।गृह विभाग ने 99 लाख 94 हजार 465 रुपये की दर से 16 बुलेटप्रूफ टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने के लिए 15 करोड़ 99 लाख 11 हजार 440 रुपये की स्वीकृति दी गई है। पूर्व में रद्दीकृत किए गए 20 अदद बुलेटप्रूफ कार के विरुद्ध नए कारों की खरीद की स्वीकृति दी गई है।