ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / JP Ganga Path: पटना सिटी में बनेगी अटल पथ जैसी सड़क, इस...

JP Ganga Path: पटना सिटी में बनेगी अटल पथ जैसी सड़क, इस दिन से गंगा पथ पर दीघा से दौड़ेगी गाडियां

JP Ganga Path: बिहार की राजधानी पटना में अप्रैल महीने की पहली तारीख से जेपी गंगा पथ (JP Ganga Path) पर दीदारगंज तक, जिसके बीच की दूरी लगभग 20.5 किलोमीटर है, उस रूट में गाड़ियां चलने लगेंगी। फ़िलहाल इस रूट में

09-Feb-2025 03:25 PM

By First Bihar

JP Ganga Path: बिहार की राजधानी पटना में अप्रैल महीने की पहली तारीख से जेपी गंगा पथ (JP Ganga Path) पर दीदारगंज तक, जिसके बीच की दूरी लगभग 20.5 किलोमीटर है, उस रूट में गाड़ियां चलने लगेंगी। फ़िलहाल इस रूट में दीघा से कंगन घाट तक ही गाड़ियों का आवागमन हो रहा है। बिहार राज्य पथ विकास निगम (Bihar State Road Development Corporation) ने कंगन घाट से पटना घाट के बीच का काम पूरा कर लिए है। 


दरअसल, अधिकारियों के मुताबिक पटना घाट से दीदारगंज के बीच तीन स्पैन चढ़ाने का काम बचा है जो फरवरी के अंत तक 150 पूरा कर लिया जाएगा। अब  मार्च के फर्स्ट वीक में सेगमेंट लांचर को उतारने के बाद फिनिशिंग का कार्य पूरा होगा। इसके बाद 1 अप्रैल से जेपी गंगा पथ पर दीघा से दीदारगंज तक जाना आसान हो जाएगा। इस रूट के चालू होने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी। 


वहीं, पटना सिटी में अटल पथ की तरह नई सड़क का निर्माण शुरू होगा। रेलवे की जमीन पर काम करने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट (एनओसी) मिलने के बाद पटना सिटी के बीचो-बीच यहां सबसे चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इससे पटना के पूर्वी इलाके में रहने वाले लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी। जाम में फंसे रहने के कारण लोगों का समय बर्बाद नहीं होगा। 


अधिकारियों के मुताबिक पटना घाट कनेक्टिविटी बनकर तैयार हो गई है। अब रेलवे की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। बिहार राज्य पथ विकास निगम की कंगन घाट से पटना घाट के बीच घूमने के लिए एलिवेटेड रोड के ऊपर यू-टर्न बनाने की योजना है। इसके अलावा गायघाट के पास डाउन रैंप का निर्माण कराया जायेगा। इसका टेंडर भी हो गया है।