Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर
30-Dec-2025 09:55 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में ठंड का कहर जारी है। पटना में लगातार बढ़ रही कपकपाती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पटना के सभी स्कूलों को 2 जनवरी तक बंद किया गया है। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 दिसंबर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक बंद रखने को कहा है।
पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने इसे लेकर नया आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। अतः वर्तमान स्थिति में इस कार्यालय के आदेश ज्ञापांक-18855/ विधि, दिनांक-26.12.2025 के क्रम में मैं, डॉ० त्यागराजन एस.एम., जिला दण्डाधिकारी, पटना, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत पटना जिला के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक-02.01.2026 तक प्रतिबंध लगाता हूँ।
वर्ग-8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियाँ पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे के बीच संचालित की जा सकती है। विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा निदेश दिया जाता है कि वे उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करेंगे। प्री-बोर्ड / बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं / परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। उपर्युक्त आदेश पटना जिले में दिनांक 31.12.2025 से लागू होगा एवं दिनांक 02.01.2026 तक लागू होगा। यह आदेश दिनांक 30.12.2025 को मेरे हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुहर से निर्गत किया है।