ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / bihar / patna-news / Patna School News: पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बदला,...

Patna School News: पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बदला, DM ने जारी किया आदेश; जानिए.. नई टाइमिंग

Patna School News: पटना में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए डीएम त्यागराजन एसएम ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। अब स्कूल सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक चलेंगे।

19-Dec-2025 04:26 PM

By FIRST BIHAR

Patna School News: पटना में बढ़ते ठंड और शीतलहर को लेकर एक बार फिर से स्कूलों का समय बदल गया है। पटना के डीएम त्यागराजन एसएम ने नया आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक अब पटना के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।


पटना डीएम की कोर्ट की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए पटना जिला के सभी निजी / सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक किया जाएगा।


जिलाधिकारी, पटना की कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रबंधन इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करेंगे। प्री-बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं / परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।


यह आदेश पटना जिले में दिनांक 20.12.2025 से लागू होगा एवं दिनांक 25.12.2025 तक प्रभावी रहेगा। बता दें कि बिहार में पिछले दो दिनों से ठंड और शीतलहर में इजाफा देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। ऐसे में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है।