Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
22-Jul-2025 06:49 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना पश्चिम पथ प्रमंडल अंतर्गत उसरी से नकटी भवानी पथ के दो लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण को स्वीकृति दी गई है। इस पर 29.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से चकमूसा, कोरजीचक, कोरजी, मोहम्मदपुर, धरमपुर एवं मोती चौक-रामजान की मंदिर के लोगों को फायदा होगा। सड़क के निर्माण से इसके आसपास स्थित 10 से अधिक गांव एवं 50 हजार से ज्यादा की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही इस इलाके से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजपथ पर भी दबाव कम होगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में सड़क और पुल अधोसंरचना का निरंतर विकास हुआ है। वर्ष 2005 की तुलना में आज राज्य में सड़कों का विशाल नेटवर्क बना है। सम्राट चौधरी ने कहा कि विकास की इसी कड़ी में उसरी से नकटी पथ का चौड़ीकरण और सुदृढीकरण किया जाएगा। इससे यातायात सुगम होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय रोजगार के भी नए अवसर सृजित होंगे।