सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
29-Apr-2025 09:33 AM
By First Bihar
Patna Accident: बिहार की राजधानी पटना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है, जहां स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारी फिर उसे 50 मीटर तक घसीटते ले गया। यह हादसा बीते सोमवार की देर रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर हुआ।
घायल युवक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो चांदमारी रोड कबाड़ी गली के निवासी हैं। हादसे के समय अशोक स्कूटी चला रहे थे और उनके साथ उनके परिवार का एक और सदस्य पीछे सवार था। दोनों किसी जरूरी काम से चांदमारी रोड की ओर लौट रहे थे।
पीड़ित अशोक ने पुलिस को बताया कि जब वे गांधी मैदान-एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर के रास्ते घर लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक उस वाहन में फंस गए और चालक उन्हें घसीटते हुए लगभग 50 मीटर दूर तक ले गया।
इस दुर्घटना में अशोक के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांधी मैदान थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि वाहन की पहचान और नंबर प्लेट का पता लगाया जा सके।
पुलिस का कहना है कि “घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है और आरोपित वाहन चालक की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी।” इस घटना ने एक बार फिर बिहार की सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं और लापरवाह वाहन चालकों की समस्या को उजागर किया है।
राजधानी पटना में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो सड़क सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। राज्य सरकार को चाहिए कि फ्लाईओवर और व्यस्त मार्गों पर स्पीड लिमिट, ट्रैफिक निगरानी और रात्रिकालीन गश्त को और अधिक सख्त किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।