ब्रेकिंग न्यूज़

काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम

Home / bihar / patna-news / पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर की सुरक्षा की कमान इस साल पहली बार एटीएस के जवान संभालेंगे। सुबह से ही महावीर मंदिर के बाहर ATS की तैनाती की गयी। मौके पर मौजूद जवान मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी।

26-Mar-2026 04:24 PM

By First Bihar

PATNA:रामनवमी की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पटना जंक्शन, राजवंशी नगर सहित विभिन्न महावीर मंदिर में शु्क्रवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। रामनवमी में प्रसाद की कोई कमी नहीं होगी। हनुमान मंदिर प्रबंधन की ओर से 25 हजार किलो नैवेद्यम प्रसाद तैयार कराया गया है। इस दौरान पटना में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर की सुरक्षा की कमान इस साल पहली बार एटीएस के जवान संभालेंगे।


 सुबह से ही महावीर मंदिर के बाहर एटीएस की तैनाती कर दी गयी है। मौके पर मौजूद एटीएस के जवान मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। तलाशी के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। मंदिर में आने वाले हर श्रद्धालुओं पर एटीएस की नजर रहेगी। संदिग्ध व्यक्ति नजर आते ही एटीएस उसे तुरंत दबोच लेगी। रामनवमी को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी है। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। 


रामनवमी के मौके पर पटना में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कई पूजा समितियां शोभायात्रा निकालेगी और पटना के विभिन्न मार्गों से होता हुआ शोभायात्रा श्रीराम चौक डाकबंगला पहुंचेगा। जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शोभायात्रा में शामिल 52 समूहों को सम्मानित करेंगे। 


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार रामनवमी शोभायात्रा के संयोजक के रूप में डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीराम चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां ड्रोन से फूलों की बारिश होगी। डाक बंगला चौराहे को रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया है।