ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / patna-news / पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके...

पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Rama Navami 2026: पटना में रामनवमी की तैयारियाँ जोरों पर हैं. महावीर मंदिर में भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं. रामनवमी को लेकर महावीर मंदिर परिसर में हाई अलर्ट जारी किया गया है.

22-Mar-2026 03:13 PM

By FIRST BIHAR

Rama Navami 2026: रामनवमी को लेकर महावीर मंदिर में इस साल लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। पटना के जिलाधिकारी (DM) एस.एम. त्यागराजन और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हो चुकी है, जिसमें भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के हर पहलू पर बारीकी से चर्चा की गई। 


प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार भक्तों को न केवल सुगम दर्शन मिलें, बल्कि उन्हें गर्मी और भीड़ से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम भी हों। पटना डीएम ने बैठक के बाद स्पष्ट किया कि महावीर मंदिर में रामनवमी के दिन पैर रखने की जगह नहीं होती, इसलिए भीड़ व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। 


मंदिर परिसर और उसके आसपास पेयजल, अस्थाई शौचालय और छांव की विशेष व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर मापदंड पर तैयारियां चल रही हैं ताकि लोग भीषण गर्मी में भी कतारों में सुरक्षित खड़े रह सकें। मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए जगह-जगह एम्बुलेंस तैनात रहेंगी और डॉक्टरों की टीम मुस्तैद रहेगी।


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि सुचारू रूप से दर्शन कराने के लिए पूरे इलाके में मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति की जाएगी ताकि कहीं भी भगदड़ जैसी स्थिति न बने। 


ट्रैफिक को इस तरह से डायवर्ट किया गया है कि आम लोगों को परेशानी न हो और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी पार्किंग की उचित जगह मिल सके। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी भीड़ के बीच मौजूद रहेंगे। प्रशासन इस बार सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए पल-पल की निगरानी करेगा। मंदिर के भीतर और बाहर बड़ी स्क्रीनें लगाई जा सकती हैं ताकि कतार में पीछे खड़े लोग भी आरती और दर्शन का लाइव लाभ उठा सकें। 


पार्किंग के लिए विशेष स्थलों को चिह्नित किया गया है और ट्रैफिक प्लान को सार्वजनिक किया जा रहा है ताकि अंतिम समय में अफरा-तफरी न मचे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की जा रही है।