ब्रेकिंग न्यूज़

MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव

PATNA: कड़ाके की ठंड में बढ़ा चोरों का मनोबल, पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में लाखों की चोरी

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में बंद घर से लाखों रुपये की चोरी, चोर दो अटैचियों में नकदी व जेवरात लेकर फरार, CCTV में दोनों चोर की तस्वीर कैद, जांच में जुटी पुलिस, इलाके में दहशत का माहौल

28-Dec-2025 08:31 PM

By First Bihar

PATNA: कपकपाती ठंड और कुहासे का फायदा उठाकर चोर घर में घुसकर चोरी की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है, कि पुलिस के साथ-साथ सीसीटीवी का डर भी खत्म हो गया है। यही कारण है कि राजधानी पटना में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। 


पीड़िता ललिता देवी अपने मायके फुलवारी शरीफ में पिछले तीन दिनों से रह रही थीं। इसी दौरान चोरों ने पहले घर की रेकी की और फिर देर रात चोरी को अंजाम दिया। चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।


CCTV में कैद हुई चोरी

घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हुई है। फुटेज में देखा गया है कि रात करीब 2 बजे चोर दो अटैचियों में नकदी, जेवरात और अन्य सामान भरकर घर से निकलते हुए दिखाई दे रहा है।


पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी जांच के लिए बुलाई गई है, जो शाम में घटनास्थल का निरीक्षण करेगी।


स्थानीय लोगों में दहशत

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। उनका दावा है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई घरों में चोरी हो चुकी है। लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब राजधानी पटना ही पूरी तरह सुरक्षित नहीं है, तो अन्य इलाकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट