सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
15-May-2025 09:37 PM
By First Bihar
BIHAR: पटना से राजगीर के बीच चलने वाली पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन गाड़ी नंबर 03202 के समय में तब्दिली की गई है। अब 55 मिनट पहले यह ट्रेन राजगीर पहुंचेगी। पहले 23.55 बजे राजगीर पहुंचती थी लेकिन अब 55 मिनट पहले 23.00 बजे ही राजगीर पहुंचेगी। इस बात की जानकारी हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और राजगीर के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 03202 पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल तत्काल प्रभाव से संशोधित ठहराव एवं समय सारणी के अनुसार परिचालित की जाएगी जिनका विवरण निम्नानुसार है -
गाड़ी सं. 03202 पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल पटना से संशोधित समयानुसार 20.55 बजे खुलकर 21.00 बजे राजेन्द्रनगर, 21.11 बजे पटना सिटी, 21.24 बजे फतुहा, 21.34 बजे खुसरुपुर, 21.50 बजे बख्तियारपुर, 22.05 बजे हरनौत, 22.24 बजे बिहार शरीफ, 22.33 बजे पावापुरी रोड, 22.42 बजे नालन्दा रुकते हुए 23.00 बजे राजगीर पहुंचेगी ।
इस प्रकार यह स्पेशल पटना 20.55 बजे खुलकर संशोधित समयानुसार 23.00 बजे अर्थात 55 मिनट पहले ही राजगीर पहुंचेगी जिससे यात्रियों को इस स्पेशल से पटना से राजगीर की यात्रा के दौरान लगभग 01 घंटे की समय की बचत होगी ।