ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

त्योहार और चुनावी सीजन में पटना रेल पुलिस अलर्ट, स्टेशन और ट्रेनों में जांच अभियान तेज

बिहार विधानसभा चुनाव और त्योहारों को देखते हुए पटना रेल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। स्टेशन से लेकर ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। नशाखुरानी गिरोह, मोबाइल स्नैचर, शराब तस्करी और हवाला कारोबारियों पर खास निगरानी रखी जा रही

21-Sep-2025 04:12 PM

By First Bihar

PATNA: त्योहारों और बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना रेल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पटना जंक्शन पर आने वाली हरेक ट्रेन की जांच की जा रही है। रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों के अंदर तक सुरक्षा जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके लिए वर्दीधारी जवानों के साथ-साथ सादे लिबास में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।


रेल पुलिस का फोकस खास तौर पर नशाखुरानी गिरोह, मोबाइल स्नैचर और शराब तस्करी पर है। अधिकारियों के अनुसार, चुनावी सीजन में हवाला कारोबारियों की गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं, जिस पर पैनी निगाह रखी जा रही है।


यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है, ताकि किसी भी शिकायत या मदद को तुरंत दर्ज और निपटाया जा सके। आने वाले दिनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। रेल एसपी ने यात्रियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेल पुलिस को दें।