मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
21-Mar-2026 06:51 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्वज स्मृति न्यास की ओर से आज पटना के विद्यापति भवन में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को अपने पूर्वजों के आदर्शों, मूल्यों एवं उनके योगदान के प्रति जागरूक करना तथा उनसे प्रेरणा लेकर प्रगतिशील समाज का निर्माण करना रहा।
कई अहम व्यक्ति रहे मौजूद
पूर्वज स्मृति समारोह में देश के अनेक संत-महात्माओं, चिकित्सकों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वामी देवकीनंदन भारद्वाज महाराज, स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, स्वामी रंगनाथाधार्य जी महाराज, पद्म भूषण डॉ. सी.पी. ठाकुर, आई.एम.ए. के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह, डॉ. शांति राय, लंदन से आये आशुतोष कुमार, आई जी आई एम एस के पूर्व निदेशक अरुण कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. विनोद शर्मा, हेल्थ एंड एनवायरनमेंट टाइम्स के संपादक और पूर्वज स्मृति न्यास के संयुक्त सचिव राजेश सिन्हा और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आनंदवर्धन मौजूद थे.
कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामी राममप्रपन्ना महाराज ने कहा कि “पूर्वज केवल हमारे इतिहास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे हमारे संस्कार, हमारी पहचान और हमारे भविष्य की दिशा हैं। यदि समाज को सशक्त बनाना है तो हमें अपने पूर्वजों के आदर्शों—समानता, सेवा और समर्पण—को जीवन में उतारना होगा। यही मार्ग हमें एक समरस और विकसित भारत की ओर ले जाएगा।
पूर्वज स्मृति न्यास के अध्यक्ष डॉ. मृणाल भारद्वाजने अपने संबोधन में कहा कि यह समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक अभियान है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने मूल्यों से जोड़ना है। पूर्वजों के योगदान को स्मरण कर हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
पूर्वज स्मृति न्यास के महासचिव विनोद कुमार पंकज ने कहा कि पूर्वज स्मृति समारोह समाज में एकता, समरसता और जागरूकता का संदेश देता है। हम सभी का दायित्व है कि हम अपने पूर्वजों के आदर्शों को अपनाते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस मौके पर डॉ राजेश रंजन, डॉ सत्यजीत कुमार सिंह, डॉ निशिकांत कुमार, डॉ मृत्युंजय, बाल्डविन के निदेशक प्रभास कुमार, पूर्व आईजी गिरजानंदन शर्मा, संजय किशोर, राकेश मिश्रा, बिहार विधानसभा के पूर्व निदेशक अनिमेष कुमार, डॉ रत्नेश चौधरी, डॉ निखिल रंजन, बी एम एस की प्रीति प्रिया , प्रो संतोष कुमार, प्रो अरुण कुमार भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति पूर्वज स्मृति न्यास ने आभार व्यक्त किया।