Patna Power Cut Today: पटना के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार को मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग की ओर से अलग-अलग फीडर और पावर सब स्टेशन क्षेत्रों में निर्धारित समय पर काम किया जाएगा. इसके चलते कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी.


पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल पावर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी ओल्ड पाटलिपुत्र फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेड़ की छंटाई और मेंटेनेंस का काम होगा. इस दौरान लोटस अपार्टमेंट के आसपास, पाटलिपुत्र 1ई, इमरात अपार्टमेंट, गायत्री रेजेंसी गार्डन, चांद मेमोरियल, विकास विहार और अभिलाषा अपार्टमेंट समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.


राजापुल पावर सब स्टेशन के 11 केवी बीसी रोड फीडर में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक पेड़ की शाखाओं की कटाई का कार्य किया जाएगा. इस दौरान ईस्ट बोरिंग कैनाल रोड, सूर सुधा लेन और राम सुचित मिश्रा पथ इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.


गढ़ीखाना पावर सब स्टेशन के 11 केवी रूरल फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रिकंडक्टरिंग का काम होगा. इसके कारण आईओबी नगर, सर्वोयोनी सिटी, मखदुमपुर गांव, सरारी, शिवाला, भागवतपुर, लखनीबिघा, द्वारकापुरी और खेड़ालपुरा में बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है.


सूर्यमंदिर पावर सब स्टेशन के 11 केवी त्रिभुवन फीडर में भी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फीडर बाइफरकेशन का काम किया जाएगा. इस दौरान त्रिभुवन स्कूल, विजय यादव पथ, यशोदा कॉलोनी और विद्युत नगर इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.


रुकनपुरा में रात 11 बजे से 1 बजे तक बिजली कटौती

रुकनपुरा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के तहत पथ निर्माण विभाग की ओर से एक बड़े पेड़ को हटाने का काम किया जाएगा. इसके चलते बीकानेर स्वीट्स और मुशहरी के आसपास स्थित तीन वितरण ट्रांसफार्मरों से रात 11 बजे से 1 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.


विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन के समय को ध्यान में रखते हुए पानी भरने, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने समेत जरूरी काम पहले ही पूरा कर लें. विभाग के अनुसार मेंटेनेंस और तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.