PATNA: बिहार में एक बार फिर तबादले का दौर शुरू हो गया है। 3 आईपीएस अफसरों के तबादले और 2 को अतिरिक्त प्रभार दिये जाने एवं एक डीएसपी को ट्रांसफर किये जाने के बाद अब 195 दारोगा का तबादला किया गया है। 


पटना नगर पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न थानों में पदस्थापित 83 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया गया है। पटना नगर एसपी पूर्वी ने इन सभी को चौबीस घंटे के अंदर अपने नये स्थान पर योगदान करने को कहा है। 


थानाध्यक्ष को अपने स्तर से अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था ड्यूटी कराना सुनिश्चित किया गया है। वही पटना के ग्रामीण क्षेत्र में दो साल से ज्यादा अवधि से पदस्थापित 112 पुलिस पदाधिकारियों को भी ट्रांसफर किया गया है। इन सभी एक सप्ताह के अंदर योगदान करने को कहा गया है। तबादले की लिस्ट देखिये...