ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / patna-news / Patna News: दारोगा और कांस्टेबल अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पटना में पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर...

Patna News: दारोगा और कांस्टेबल अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पटना में पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Patna News: पटना में दारोगा और कांस्टेबल अभ्यर्थियों ने वैकेंसी की मांग को लेकर सीएम आवास की ओर मार्च किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें एक महिला घायल हुई। शिक्षक रौशन आनंद को हिरासत में लिया गया और बाद में छोड़ा गया।

15-Sep-2025 02:26 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे दारोगा और कांस्टेबल अभ्यर्थियों के ऊपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। लाठीचार्ज के दौरान एक महिला अभ्यर्थी का पैर टूट गया है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार विधानसभा चुनाव से पहले बहाली का नोटिफिकेशन जारी करे।


दरअसल, दारोगा और कांस्टेबल अभ्यर्थी सोमवार को पटना कॉलेज से सीएम आवास का घेराव करने के लिए निकले थे। जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सैकड़ों अभ्यर्थी नारेबाजी करते हुए डाकबंगला चौराहा पर पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। अभ्यर्थियों को रोकने के लिए कोतवाली के पास पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 


इस दौरान पुलिस ने इस प्रदर्शन का नेत्त्व कर रहे शिक्षक रौशन आनंद को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया। जिससे नाराज अभ्यर्थियों ने पुलिस की गाड़ी को रोक दिया और गाड़ी के सामने बैठकर नारेबाजी करने लगे। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने शिक्षक रौशन आनंद को छोड़ दिया। जिसके बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत हुआ।


रौशन आनंद ने बताया कि पिछले दो साल से वैकेंसी नहीं निकाली गई है, जिसको लेकर अपनी बातों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दो साल से वैकेंसी निकालने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। आने वाले दिनों में आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसके बाद भर्ती की संभावना भी खत्म हो जाएगी। ऐसे में सरकार को इससे पहले वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए।