ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / Patna Police: राजधानी में सिपाही ने पत्नी का किया मर्डर, थाना परिसर स्थित...

Patna Police: राजधानी में सिपाही ने पत्नी का किया मर्डर, थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में शव मिला, मचा हड़कंप

राजधानी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. थाने के सिपाही ने परिसर स्थित आवास में पत्नी दीपिका भारती की हत्या कर दी .महाकुंभ से लौटने के दो दिन बाद सिपाही ने घटना को अंजाम दिया है.

22-Feb-2025 11:48 AM

By First Bihar

Patna News: पटना से बड़ी खबर है. पीरबहोर थाना परिसर स्थित पुलिस क्वार्टर में मर्डर की वारदात हुई है. आरोप है कि सिपाही धनंजय कुमार ने अपनी पत्नी दीपिका भारती की हत्या कर दी है.जानकारी के अनुसार, 2010 बैच का सिपाही धनंजय कुमार वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात है. पहले ग्रामीण एसपी का बॉडीगार्ड रह चुका है. वह अपनी पत्नी दीपिका के साथ पुलिस क्वार्टर में रहता था. दोनों दो दिन पहले ही महाकुंभ स्नान कर घर लौटे थे. कुंभ यात्रा से पहले उन्होंने अपनी 5 साल की बेटी को नानी के घर भेज दिया था. उसके बाद आज सुबह घटना को अंजाम दिया. 

घटना की सूचना मिलते ही, पटना की टाउन डीएसपी दीक्षा समेत वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद हत्या की वजह मानी जा रही है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है . हत्या की असली वजह क्या थी, इसका पता लगाया जा रहा है.

घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है.