ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब

Patna News: पटना में PMCH की नर्सों का जोरदार प्रदर्शन, वेतन कटौती को लेकर भारी नाराजगी; हड़ताल पर जाने की चेतावनी

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) की नर्सों ने वेतन कटौती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। नर्सों ने चेतावनी दी कि अगर 30 दिसंबर तक मांगें नहीं मानी गईं, तो 31 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

27-Dec-2025 02:41 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत नर्सों ने वेतन कटौती के विरोध में अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। नर्सों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनके वेतन में कटौती कर दी गई, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।


PMCH की नर्स ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत कुल 415 नर्सों के वेतन में अचानक कटौती की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से अधीक्षक से मुलाकात कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।


नर्सों का कहना है कि वेतन कटौती से उनके आर्थिक हालात पर सीधा असर पड़ा है और यह फैसला अन्यायपूर्ण है। प्रदर्शनकारी नर्सों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर कटौती वापस लेने की मांग की है। नर्सों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 30 दिसंबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 31 दिसंबर से अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगी। 


फिलहाल PMCH प्रशासन की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन नर्सों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा। अगर प्रबंधन ने कोई ठोस फैसला नहीं लिया तो नाराज नर्स 31 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकती हैं।