PATNA: राजधानी पटना में शुक्रवार, 4 सितंबर को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब PMCH के सामने JP गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी।


कार में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। कार के मालिक की पहचान की जा रही है। दमकल की गाड़ियों ने