बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
26-Aug-2025 02:54 PM
By First Bihar
PATNA:बिहार के पर्यटकों के लिए अच्छी खबर पटना से आ रही है, महानगरों की तर्ज पर डबल डेकर बस पर चढ़ने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रही है। जेपी गंगा पथ पर ओपन डबल डेकर बस चलाने के लिए परिवहन विभाग से परमिट मिल गया है। अब पर्यटक अगले महीने से दीघा घाट से लेकर कंगन घाट तक का सफर डबल डेकर बस से तय करेंगे।
दीघा से कंगन घाट की दूसरी करीब 16 किलोमीटर है। इस डबल डेकर बस पर गंगा नदी और ऐतिहासिक धरोहर को लोग देख पाएंगे। जिसका किराया 100 रुपये रखा गया है। यदि कोई इस दौरान नाश्ता का पैकेट ऑर्डर करते हैं तो डबल डेकर बस पर नाश्ते के पैकेट की भी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए अलग से पेमेंट करना होगा। यह बस 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। बस के चलने का टाइम जल्द ही जारी किया जाएगा।
दरअसल पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) कोटूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा किनारे बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया था। जिस पर काम भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में अब पर्यटक यहां ओपन डबल डेकर बस से गंगा की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे। परिवहन विभाग से इसकी अनुमति मिल गई है और यह सेवा सितंबर से शुरू होने जा रही है।
इस डबल डेकर बस का इंतजार लोग काफी पहले से कर रहे थे। अब लोगों के इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। कुछ दिन बाद सितंबर महीने से पटना के जेपी गंगा पथ जिसे लोग मरीन ड्राइव के नाम से भी जानते हैं, यहां डबल डेकर बस का परिचालन शुरू होगी। इस बस में कुल 40 सीट है। 20 ऊपर और 20 नीचे सीट लगा हुआ है। बस आधुनिक सुविधाओं से लैस है। बस की सीटें आरामदायक है।
इसके अंदर माइक्रोवेव, एसी, फ्रिज, बाथरूम की सुविधा दी गयी है। इमरजेंसी के लिए बस में पैनिक बटन लगाया गया है। किसी भी इमरजेंसी होने पर बस में लगी इस बटन को दबाने के बाद समस्या का समाधान किया जाएगा। यह डबल डेकर बस पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन की गई है, जिससे यात्री चलते-चलते गंगा नदी और पटना शहर का खुला नजारा आरामदायक सीटों से देख सकें।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...