ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

PATNA: अब बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 166 हाईटेक बस, 76 रूटों पर चलाने की तैयारी

लेडिज स्पेशल पिंक बसों के अलावे बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 166 नई बसों को 76 रूटों पर चलाने की तैयारी में है। पटना में 25 रूटों पर इन बसों का परिचालन होगा। वही राज्य के अलग-अलग जिलों में 51 रूटों पर बसें चलाई जाएगी।

07-May-2025 06:46 PM

By First Bihar

PATNA: पिंक बस के बाद अब बिहार को जल्द ही 166 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई बसें मिलने वाली है। जो बिहार के 76 रूटों पर चलेंगी। इन बसों में सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट, सीसीटीवी, माइकिंग सिस्टम और फायर सेफ्टी की सुविधा रहेगी। इन बसों का परिचालन पटना के साथ-साथ अन्य जिलों में होगा। इन 166 हाईटेक नई बसों को 76 रूटों पर चलाया जाएगा। इसी महीने में बिहार के लोगों को यह सौगात मिलेगी।  


लेडिज स्पेशल पिंक बसों के अलावे बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 166 नई बसों को 76 रूटों पर चलाने की तैयारी में है। पटना में 25 रूटों पर इन बसों का परिचालन होगा। वही राज्य के अलग-अलग जिलों में 51 रूटों पर बसें चलाई जाएगी। हर प्रमंडल को बसों का आवंटन किया जा चुका है। सबसे अधिक पटना प्रमंडल को 32 बसों का आवंटन किया गया है। वही गया प्रमंडल को 31, मुजफ्फरपुर को 30, पूर्णिया को 25, दरभंगा और भागलपुर को 24-24 बसें आवंटित की गई है।


भागलपुर प्रमंडल की बसें भागलपुर से सहरसा, सिलीगुड़ी, समस्तीपुर, दरभंगा-कुशेश्वर स्थान, मुंगेर से सिलीगुड़ी, मुंगेर से कुशेश्वर स्थान, जमुई से नवादा, मुंगेर, बांका, पूर्णिया, साहेबगंज से पूर्णिया, जोगबनी से कजरेली के लिए बसें खुलेगी। वही पूर्णिया प्रमंडल की बसें पूर्णिया में दस रूटों पर नई बसें चलेगी। पूर्णिया से सिलीगुड़ी, किशनगंज, रानीगंज, भागलपुर, दीघलबैंक से पूर्णिया, लौकाघाट-कटिहार-पूर्णिया, सहरसा से सिलीगुडी, जोगबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर के लिए खुलेगी। दरभंगा प्रमंडल की बसें दरभंगा से रांची, वीरपुर से पटना, लौकही से पटना, लौकही से पटना, जयनगर से पटना, हरलखी पटना, कुशेश्वरस्थान पटना, मधुबनी से बोकारो, रांची, सिलीगुडी, दरभंगा से रांची तक चलेगी।


वही पटना प्रमंडल की बसें पटना से हावड़ा, रक्सौल, नरकटियागंज, जयनगर, गोपालगंज, दरभंगा, रांची, गुमला, नवादा, राजगीर, वाल्मीकिनगर-भैसालोटन के लिए खुलेंगी। मुजफ्फरपुर प्रमंडल की बसें मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, सिवान, छपरा-कटैया, दरभंगा, जजुआरा, अरेराज के लिए खुलेंगी। गया प्रमंडल की बसें गया से कोलकाता, लखनऊ, अयोध्या धाम, राउरकेला, रांची, टाटा, चतरा, बासो डीह धनबाद, हसपुरा से कोलकाता, कौआकोल से कोलकाता, नवादा से रांची, औरंगाबाद से रांची,कौआकोल से धनबाद के लिए बसें चलेगी। जबकि गया और भागलपुर प्रमंडल की बसें पटना नहीं आएगी। 166 नई हाईटेक बस के चलने से लोगों को सहूलियत होगी।